{"_id":"5fc3ca5e8ebc3e9bdf463105","slug":"case-against-five-for-kidnapping-minor-girl-gonda-news-lko552400430","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्ची को अगवा करने में पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बच्ची को अगवा करने में पांच के खिलाफ केस
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा )। थाना धानेपुर क्षेत्र की एक महिला ने कस्बा धानेपुर के रहने वाले पांच लोगों के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट सहित अपने नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लेने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
स्थानीय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एससी एसटी एक्ट व अपहरण आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि कस्बा धानेपुर के मजरा बाबूराम पुरवा के शिवाबारी, उमेशबारी, दीपकबारी, पुत्रगण धनीराम तथा धनीराम व धनीराम की पत्नी नाम अज्ञात ने 25 सितंबर को फुसलाकर उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया।
ये लोग शिवा बारी से उसकी 15 साल की नाबालिग बच्ची की शादी कराना चाहते थे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी का भाई थाने में चौकीदार है। इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाह रही है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि पीड़ित का पुलिस पर आरोप लगाना गलत है। पीड़िता का प्रार्थना पत्र मिलते ही एससी एसटी एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।