{"_id":"1e490e2301a90cb7166b622d2a7c4ebe","slug":"carefree-12-secretaries-salary-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह 12 सचिवों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह 12 सचिवों का रोका वेतन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासकीय कार्य में लापरवाही बरतना ग्राम पंचायत सचिवों को महंगा पड़ गया। 12 लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है। साथ ही कार्यशैली में सुधार न किए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन की चेतावनी दी गई है।
डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर 12 ग्राम पंचायत सचिवों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बदहाल प्रसाधन घरों की मरम्मत कराकर क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक इन ग्राम पंचायत सचिवों ने पंचायती राज विभाग के कार्यालय में स्कूलों के क्रियाशील प्रसाधन घरों की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है।
बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में चयनित 28 लोहिया समग्र ग्रामों और जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए ग्राम पंचायतों में प्रसाधन घरों के निर्माण की प्रगति खराब िमली।