{"_id":"6839f464f5d6d06e720db180","slug":"canals-will-be-improved-with-six-crores-water-will-be-available-gonda-news-c-100-1-slko1028-138543-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छह करोड़ से सुधारी जाएंगी नहरें, मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छह करोड़ से सुधारी जाएंगी नहरें, मिलेगा पानी
Fri, 30 May 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में संचालित सरयू नहर खंड प्रथम माइनर। - स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। जिले के धनईपट्टी राजबाहा व नहर की शाखाओं की मरम्मत कराई जाएगी। आवागमन बेहतर बनाने के लिए छह स्थानों पर बॉक्स कलवर्ट बनाए जाएंगे। साथ ही दो स्थानों पर साइफन लगाया जाएगा। इन कार्यों पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिंचाई विभाग ने मरम्मत व निर्माण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
नहरों में बिना रुकावट पानी की आपूर्ति के लिए विभाग ने योजना तैयार की है। नहर सुधार का कार्य कराने के साथ छह स्थानों पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नहर के बहाव में रुकावट की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। परसपुर व बेलसर क्षेत्र के धनईपट्टी राजबाहा के किमी. 7.600 से 18.700 के मध्य विभाग सेक्शन सुधार का काम कराया जाएगा।
इसके साथ ही छह पुलिया (बॉक्स कलवर्ट) बनाई जाएगी। इससे 15 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अभी लोगों को आने-जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। पुलिया बनने से समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही दुरगोड़वा, करनपुर, चांदपुर, खरगूपुर, गोड़वा, भटपुरवा, डिडिसियाकला, लौवाटेपरा में शाखा नहरों में सेक्शन सुधार का कार्य कराया जाएगा, ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। कार्य पूरा हो जाने पर 10 हजार से अधिक किसानों को फायदा होगा।