फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   canal

सरयू नहर कटी, चार गांवों में घुसा पानी

Tue, 21 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
canal
फोटो-28 गोंडा में मनकापुर के धुसवा के पास कटी नगर। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मनकापुर ब्लॉक के धुसवा गांव के मधईपुर के पास नहर कटने से हड़कंप मच गया। सोमवार देररात नहर कटने के बाद मंगलवार की सुबह चार गांवों में पानी पहुंच गया। कई किसानों के खेतों में जलभराव की स्थिति हो गई। नहर कटान की रोकथाम न होने से नहर का पानी लगातार गांवों को निशाना बनाता है, लेकिन काफी देर तक अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

धुसवा गांव के चार गांवों में पानी पहुंचने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। सिंचाई विभाग के अफसरों की लापरवाही से सरयू नहर खंड चार की नहर कट गई और चारो तरफ जलभराव हो गया। वहीं फसलें जलमग्न हो गई है। बिना बारिश के ही नहर में करीब 30 मीटर कटान से पूरे इलाके में जलभराव हो गया है। स्थानीय लोग और ग्रामीण लगातार अपने तरीकों से मशक्कत करते रहे, उसके बाद भी नहर से लगातार पानी गांव की ओर पहुंच रहा है। फसलों की सिंचाई के लिए किसान भले ही परेशान हो रहे हों, लेकिन अचानक आई इस विपदा से लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता दिनेश मोहन ने बताया कि नहर कटने की सूचना पर अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। नहर को फिर से बंधवा दिया गया है, वहीं अभी नहर कटान के कारणों का पता करने में विभाग जुटा है। बताया कि नहर कटान का कारण पता होने पर जिम्मेदार के विरूद्ध एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed