फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Campaigning across the district to make the daughters brave

बेटियों को बहादुर बनाने के लिए जिले भर में एक साथ छिड़ी मुहिम

Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Campaigning across the district to make the daughters brave
08जीडीएपी8-गोंडा के एजाज हुसैन मेमोरियल इन्टर कालेज खोरहसा (सरायजरगर)बेटियों को जागरूक करती दरोगा - फोटो : GONDA
गोंडा। महिला अपराधों पर रोक लगाने के पुलिस ने जागरूकता की मुहिम छेड़ी है। सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला उपनिरीक्षकों की अगुवाई में महिला आरक्षियों ने बेटियों को बहादुर बनने के टिप्स दिए और उन्हें डायल 100,1090,1098 जैसे नंबरों का उपयोग कर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिले में हो रहे बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए एंटी रोमियो टीम स्कूलों/कॉलेजों में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही है। सोमवार को एंटी रोमियो टीम का एक दल एजाज हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज खोरहसा (सरायजरगर) पहुंचा। यहां महिला उपनिरीक्षक मंजू यादव की अगुवाई में बालिका सुरक्षा जागरूकता संबंधी अभियान चलाया गया। महिला मंजू यादव, आरक्षी सीमा वर्मा, कविता मौर्या, हेमलता ने ने यूपी डायल 100 व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में स्कूल की बालिकाओं को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

आरक्षी कौशलेन्द्र कुमार ने छात्रों को नारी का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार भी मौजूद रहे। एंटी रोमियो टीम का दूसरा दल उतरौला रोड पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज पहुंचा जहां उपनिरीक्षक गुरुप्रीति कौर ने छात्राओं को ‘गुड टच व बैड टच’ की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बेटियों को डायल 100, डायल 1090, डायल 1098 के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को उनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और उसके फायदे भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed