{"_id":"67a10030b9ec9299790adf92","slug":"campaign-will-be-run-in-every-village-to-create-awareness-about-the-dangers-of-cancer-gonda-news-c-100-1-slko1026-132031-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कैंसर के खतरों से जागरूक करने को गांव-गांव चलाई जाएगी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कैंसर के खतरों से जागरूक करने को गांव-गांव चलाई जाएगी मुहिम
Mon, 03 Feb 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आज विश्व कैंसर दिवस है। कैंसर की बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अब गांव-गांव मुहिम चलाने की तैयारी है। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से बीमारी के कारण, लक्षण व उपचार के बारे में लोगों को बताया जाएगाए ताकि अगर किसी को कोई समस्या हो तो तत्काल उसका इलाज कराया जा सके।
जिले में 306 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात हैं। वहां पर कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग हो रही है। एक अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक जिले में ओरल कैंसर को लेकर चार लाख 78 हजार 731, ब्रेस्ट कैंसर को लेकर एक लाख 73 हजार 509 व सर्वाइकल कैंसर को लेकर एक लाख 45 हजार 11 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। इसमें संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी सामान्य बीमारियों के लिए जांच करते हैं। यहां पर आगे के मूल्यांकन और उपचार के लिए लोगों को अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के पास भेजते हैं। कैंसर रोगियों की पोषण देखभाल में कुपोषण के संकेतों को पहचानने, पोषण संबंधी आवश्यकताओं का आकलन करने में यह सहयोग करते हैं। बताया कि कैंसर की बीमारी से बचाव को लेकर अब आशा कार्यकर्ता भी लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसकी तैयारी की जा रही है।