फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Campaign started for recovery of dues, recovered 37.25 lakhs

Gonda News: बकाया वसूली को लेकर अभियान शुरू, वसूले गए 37.25 लाख

Thu, 23 Feb 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Campaign started for recovery of dues, recovered 37.25 lakhs
बलरामपुर में अभियान के तहत मीटर रीडिंग चेक करते बिजली विभाग के कर्मी
बलरामपुर। बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान के पहले दिन 311 उपभोक्ताओं से 37 लाख 25 हजार रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता बाल कृष्ण ने बताया कि तीन दिवसीय महाभियान के प्रथम दिन 37 लाख 25 हजार रुपये की बकाया वसूली 311 बिजली उपभोक्ताओं से की गई। इसके अतिरिक्त 77 लाख 40 हजार रुपये के 387 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। बकाया राशि की वसूली के लिए 468 बकायेदारों को 14 करोड़ 40 लाख रुपये की नोटिस जारी की गई है। 207 उपभोक्ताओं को 10 करोड़ 35 लाख रुपये की बकाया वसूली के लिए आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के काटे जाने वाले कनेक्शनों को तत्काल भुगतान करने पर दोबारा जोड़ने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की गयी। काटे गये कनेक्शनों की निगरानी की जा रही है। किसी बकायेदार उपभोक्ता द्वारा काटे गये कनेक्शन को बिना भुगतान के जोड़कर बिजली का उपभोग करते हुए पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed