फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cable worth six lakhs stolen from Haripur warehouse

Gonda News: हारीपुर गोदाम से छह लाख का केबल चोरी

Thu, 01 Feb 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cable worth six lakhs stolen from Haripur warehouse
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर गांव के पास स्थित एक गोदाम से मंगलवार की रात लोडिंग गाड़ी से आए कुछ लोगों ने छह लाख का केबल चोरी कर लिया। जिले में चल रही जलजीवन मिशन योजना के तहत गांवों में केबल बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए हारीपुर में गोदाम बनाया गया है, जहां केबल समेत अन्य सामान का भंडारण है।
विज्ञापन

रेस पावर इंफ्रा लिमिटेड जयपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित सुलेरे ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे गोदाम से 1300 मीटर से अधिक केबल चोरी हो गया।
इसकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक लोडिंग गाड़ी गोदाम में आती दिखाई पड़ रही है, जिससे कुछ लोग उतरकर केबल का बंडल लादकर भाग निकले।
विज्ञापन

हालांकि गोदाम में दो सिक्योरिटी गार्ड आजाद व संजय की रात में ड्यूटी थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ठंड की वजह से कमरे में सो गए थे। कोतवाल नगर राजेश सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed