{"_id":"60f0716e8ebc3ecba16efbb7","slug":"cable-fault-gonda-news-lko5870907194","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल फाल्ट से बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फाल्ट से बिजली रही गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर (गोंडा)। तहसील तरबगंज क्षेत्र के शुक्लगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 हजार केवी की लाइन में बुुधवार रात अचानक फाल्ट आने से रगड़गंज बाजार समेत 12 गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। तीन लाख आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। लोग गर्मी व उसम से परेशान रहे। बिजलीकर्मियों ने फाल्ट की जांच की तो पता चला कि 33000 लाइन का इंसुलेटर दग गया। गुरुवार की सुबह फाल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल की गई।
तहसील तरबगंज के विद्युत उपकेंद्र शुक्लगंज से रगड़गंज बाजार, बेसलर समत क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में आपूर्ति की जाती है। दस साल पहले बने शुक्लगंज उपकेंद्र का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। भवन की खिड़कियां, फर्श पूरी तरह से टूट चुकी हैं। छत की हालत में बहुत दयनीय है। प्लास्टर टूटकर नीचे गिर रहा है। हल्की सी बारिश में उपकेंद्र में पानी भर जाता है। उपकेंद्र में लगी मशीनों को नुकसान होता है। उपकेंद्र पर तीन फीडर डेहरास, उमरी व बेलसर है। यहां से ग्राम पंचायत बेलसर, लिलोई, गोपीपुर, चांदपुर, सिंहपुर, उमरी, ऐली, सोनाली, जफरापुर, आदमपुर समेत दर्जन भर ग्राम पंचायतों के तकरीबन तीन लाख आबादी वाले लोगों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
बुधवार देररात 12 बजे उपकेंद्र से जुड़ी 33 हजार केवी लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। देर आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात रगड़गंज बाजार समेत एक दर्जन गांवों के लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे। सुबह बिजली कर्मियों ने लाइन की जांच शुरू की तो मंगुरा-कटहा के बीच लाइन का इंसुलेटर दगा मिला। काफी मशक्कत के बाद गुरुवार की सुबह दस बजे लाइन ठीक कर ली गई। तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
अवर अभियंता अनीष पांडेय ने बताया कि मंगुरा-कटहा के बीच 33000 लाइन का इंसुलेटर दग गया था। जिससे रात में आपूर्ति बंद हो गई थी। जंगल में लाइन होने के कारण रात में फाल्ट नहीं ठीक किया जा सका था। लेकिन सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई।