फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Businessman accused outpost in-charge of beating him

Gonda News: व्यापारी ने चौकी प्रभारी पर लगाया पिटाई का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Businessman accused outpost in-charge of beating him
गोंडा। अंबेडकरनगर के ताभीपुर निवासी मसाला व्यापारी ने बड़गांव चौकी प्रभारी पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के बाद व्यापारी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए व्यापारी पर शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे मसाला व्यापारी राजेश पांडेय के मुताबिक बुधवार देर शाम वह बाइक से जयनारायण चौराहे की तरफ जा रहे थे। रास्ते में दुर्गा मंदिर के पास सुधीर मिश्र नामक बाइक सवार व्यक्ति से उनकी बाइक टकरा गई। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो रही थी। तभी मौके पर सिविल ड्रेस में पहुंचे बड़गांव चौकी प्रभारी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। जब उन्होंने वजह पूछी तो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पकड़कर चौकी ले गए। वहां पर उनकी पिटाई की गई और मोबाइल तोड़ दिया। बाद में उनका चालान कर दिया गया। जमानत के बाद वह मेडिकल कॉलेज में अन्य कारण दिखाकर भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, बड़गांव चौकी प्रभारी विपुल पांडेय ने आरोपों को निराधार बताया। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि जयनारायण चौराहे के पास शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर गए थे। जहां दो लोग हंगामा करते पाए गए। जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराकर चालान कर दिया था। जमानत पर छूटने के बाद वह झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल की जमीन पर कब्जे से रोका तो पीटा

मनकापुर। क्षेत्र के धोबहा जिगना गांव निवासी जयप्रकाश शुक्ल ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहा कि जिगना बाजार में उनका विद्यालय चल रहा है। स्कूल की जमीन पर गांव का ही एक व्यक्ति कब्जा करना चाहता है। बृहस्पतिवार को वह जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने लगा। उनके भतीजे अरविंद शुक्ल ने मना किया तो उसने कई साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसमें अरविंद को चोटें आई हैं। जयप्रकाश ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed