{"_id":"61802aa7ee0b1253dc48cdc6","slug":"business-expected-to-cross-500-crores-gonda-news-lko6028045166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर बाजारों में बरसेगी 500 करोड़ की लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर बाजारों में बरसेगी 500 करोड़ की लक्ष्मी
विज्ञापन
गोंडा के बाजार में सज गए वर्तन के दुकान।
- फोटो : GONDA
गोंडा। धनतेरस व दीपावली के पहले से ही बाजार ग्राहकों से गुजलार होने लगे हैं। कोरोना काल के बाद प्रकाश के इस पर्व पर सभी कारोबारी इस बार बाजारों में होने वाली धन वर्षा के साथ ही पांच सौ करोड़ पार के कारोबार की आस संजोए हैं। ज्वैलरी, आटो-मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामानों की एडवांस बुकिंग से इसका आगाज भी हो चुका है। इसके साथ ही कपड़ा, बर्तन, खिलौने, ड्राई फ्रूट, मिठाईयों के साथ ही अन्य सजावटी सामग्री व पटाखों की भी धनतेरस से लेकर दीप पर्व तक जमकर खरीददारी होगी।
जिले में हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस व रायल इनफील्ड के वितरक हैं। इनके माध्यम से मुख्यालय समेत सभी बाजारों के शो रूमों से पर्व के दौरान करीब 4000 बाइकों की बिक्री का अनुमान है।
बाइक वितरक उमेश शाह ने बताया कि हमारे यहां हीरो कंपनी की 1000 बाइक धनतेरस के लिए बुक की जा चुकी है। आटोमोबाइल सेक्टर में धनतेरस पर 40 करोड़ के पार कारोबार की संभावना जताई जा रही है। वहीं जिले के पांच कार के शो-रूमों से भी 20 करोड़ से अधिक की करीब 400 चार पहिया वाहनों की डिलीवरी की भी संभावना है। आटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े लोग धनतेरस पर साठ करोड़ के कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
धन तेरस पर खरीददारों की सबसे ज्यादा भीड़ सराफा बाजार में उमड़ती है। धन तेरस पर सोना चांदी से बनी सामग्री की खरीद को शुभ मानने के कारण सर्वाधिक बिक्री सोने चांदी व हीरे से बने आभूषणों की होती है।
सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी शिवनाथ रस्तोगी के अनुसार जिले में सोना चांदी व हीरा की खरीद बिक्री से जुड़े करीब एक हजार छोटे-बड़े कारोबारी धनतेरस पर बिक्री करेंगे। इस दौरान 100 करोड़ रुपये के आभूषण व सिक्कों की बिक्री का अनुमान जताया जा रहा है।
बाजार में इस बार चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ चांदी के डॉलर और नोट की डिमांड भी ज्यादा दिख रही है। सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारी बताते हैं कि कोरोना काल के बाद से मंदा चल रहा कारोबार नवरात्र के बाद से चमक बढ़ाने लगा है। इसी लिए धनतेरस पर चार से पांच गुना अधिक कारोबार की उम्मीद है।
धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक व बर्तन बाजार का कारोबार भी पिछले साल के मुकाबले दो गुना तक होेने की संभावना जतायी गयी है। इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री से जुड़े दिवाकर प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार त्यौहार पर 70 करोड़ से अधिक के मोबाइल, टीवी, फ्रिज, लैपटाप व घरेलू अन्य इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की बिक्री होने का अनुमान है। इनमें सर्वाधिक जोर मोबाइल फोन से जुड़ी दुकानों पर दिखेगा। कपड़ों की बिक्री से जुड़े दुकानदारों ने भी त्योहार के दौरान 70 से 80 करोड़ के कारोबार का अनुमान जताया है।