फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bus service from Chhapiya Dham to the capital launched

Gonda News: छपिया धाम से राजधानी के लिए बस सेवा शुरू

Fri, 17 Jul 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Chhapiya Dham to the capital launched
गोंडा। जिले के प्रसिद्ध स्वामीनारायण छपिया धाम से राजधानी लखनऊ तक का सफर अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। रोडवेज ने छपिया से लखनऊ के लिए नियमित बस सेवा शुरू कर दी है। करीब 175 किलोमीटर की इस सीधी सेवा से श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


अब उन्हें रास्ते में बार-बार बस बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह बस प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित होने लगी है। रोजाना 60 से अधिक यात्री इसका लाभ उठा रहे हैं। खासकर स्वामीनारायण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा बेहद सुविधाजनक साबित हो रही है। पहले लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को कई स्थानों पर वाहन बदलने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी।
विज्ञापन


सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध हो गई है। बस के चालक रामनायक शुक्ल ने बताया कि प्रतिदिन अच्छी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या स्वामीनारायण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के एआरएम आयुष भरद्वाज ने बताया कि विभाग का प्रयास जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को मुख्यालय तथा बड़े शहरों से जोड़ने का है।

कई जिलों से पहुंचते हैं श्रद्धालु
स्वामीनारायण छपिया धाम देश-प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय यात्रियों को भी सीधा और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed