फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bus overturns at railway crossing, 10 injured

Gonda News: रेलवे क्रॉसिंग पर बस पलटी, 10 घायल

Mon, 12 Dec 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns at railway crossing, 10 injured
गोंडा। दिल्ली से गोंडा आ रही डबल डेकर बस सोमवार को करनैलगंज में लखनऊ मार्ग पर सरयू रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस से यात्रियों को निकालकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां से एक यात्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हादसे में बस में सवार प्रवीण (26) निवासी के शिवनगर ग्रंट, शिवेंद्र (25) निवासी मनकापुर, उदयराज (25) निवासी पांडेय पुरवा टिकरा खरगूपुर, सुरेंद्र सिंह (40) निवासी भटेश्वर आगरा, जगदीश (50) निवासी ऐली परसौली, गणेश कुमार (50) निवासी रानीपुर तरबगंज, रीतू (30) पत्नी सोनी निवासी फिरोजपुर सहदुल्लानगर, बलरामपुर संजू (24) पत्नी रामभवन निवासी खिंदूरी, उषा (21) पत्नी जय सिंह निवासी गिन्नी नगर और मालती (40) पत्नी इंद्रेश निवासी उमरी बभनान गोंडा घायल हुईं हैं।
विज्ञापन

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed