{"_id":"5e2886b28ebc3e57e43177bb","slug":"bus-overturned-after-two-trucks-collided-truck-driver-killed-gonda-news-lko5045033137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद पीछे से घुसी बस, ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद पीछे से घुसी बस, ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
गोंडा में खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर ठड़वरिया गांव के पास भिड़ी ट्रकें।
- फोटो : GONDA
रुपईडीह (गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर ठंडवरिया गांव के पास घने कोहरे के दौरान बुधवार की सुबह एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इसी बीच कोहरे के कारण रोडवेज बस पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर ठड़वरिया गांव के पास बुधवार की सुबह कोहरे के कारण गोंडा से बहराइच की ओर जा रहे ट्रक की बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसी बीच गोंडा से बहराइच जा रही रोडवजे बस भी पीछे से ट्रक में भिड़ गई। इसमे एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरी ट्रक का चालक अमजद खान (28) निवासी हाफिजगंज बरेली व रोडवेज बस का चालक कपिलदेव सिंह 46 व परिचालक रनवीर सिंह (42) गंभीर रूप घायल हो गया। हादसे में मरने वाले ट्रक चाल की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
तिलक समारोह से लौट रहे फल व्यवसायी मौत, बेटा घायल
बालपुर( गोंडा)। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर सुभागपुर पावर हाउस के पास मंगलवार की रात बाइक सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। इसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो पुत्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर बाजार निवासी पप्पू गुप्ता (45) पुत्र छेदीलाल गुप्ता अपने बेटे शिवम (20) व शुभम (13) मंगलवार की रात बाइक से अपने चाचा की बेटी के तिलक समारोह में गए थे। वहां से देर रात वह सभी वापस लौट रहे थे। तभी सुभागपुर पावर हाउस के सामने बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पप्पू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम व शुभम घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर चाची की मौत, भतीजा घायल
मुजेहना (गोंडा )। गोंडा-उतरौला मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बुधवार की सुबह साइकिल सवार चाची भतीजे को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चाची की मौके पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा साइकिल चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना धानेपुर क्षेत्र के उज्जैनीकला गांव के मजरे मनसा पुरवा का रहने वाला इदरीश अपनी चाची शरीफुन्निशा (42) के साथ साइकिल से बुधवार की सुबह धानेपुर जा रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी चाची की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इदरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया चालक दीनानाथ निवासी ग्राम धर्मेई थाना इटियाथोक को ट्रक सहित पकड़ लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।