{"_id":"694c26754896ee1f550ed2fa","slug":"burnt-effigy-of-bangladesh-government-gonda-news-c-100-1-slko1026-149312-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला
Wed, 24 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश की सरकार का पुतला फूंकते प्रदर्शनकारी।
गोंडा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से शास्त्री महाविद्यालय चौराहे तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर डिग्री कॉलेज चौराहे पर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया।
हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। इसके बाद भगवा ध्वज हाथ में लेकर बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो... जैसे नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस हनुमानगढ़ी चौराहा, गुड्डूमल चौराहा, गुरुनानक चौराहे होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंचे, जहां पुतला फूंका गया।
विहिप संगठन मंत्री दीपेंद्र ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार अब सहन सीमा से बाहर हो चुके हैं। वहां हिंदुओं की हत्याएं तत्काल बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां के हिंदुओं का मनोबल बनाए रखने के लिए देशभर में इस तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विहिप के सह विभाग मंत्री भरत गिरी और जिला मंत्री बबलू वर्मा ने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वहां के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका बीनू सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने मांग की कि वहां सक्रिय जिहादी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार कड़े कदम उठाए।
प्रदर्शन में ओमप्रकाश सोनी, महेश तिवारी, भरत गिरी, राजकुमार शुक्ल, बीनू सिंह, विपिन पांडे, राजू वर्मा, विजय वर्मा, आनंद वर्मा, संदीप यादव, संतोष गुप्ता, कमल बाबा, बिरजू, सोनू सोनकर, शैलेंद्र तिवारी, आशीष मोदनवाल सहित अन्य मौजूद रहे।