{"_id":"5814e9884f1c1b1f66bc1ce6","slug":"burn-ward-ready-in-all-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी अस्पतालों में बर्न वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी अस्पतालों में बर्न वार्ड तैयार
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती बुखार पीड़ित युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के धूमधड़ाकेे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। पटाखों के चलते होने वाली दुर्घटनाओं के शिकार लोगों का इलाज कराने के लिए अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए हैं। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। अग्निशमन विभाग की तरफ से भी आग की घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कंट्रोल रूम की सभी सेवाओं को दीपावली में चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम राम विशाल मिश्र ने शनिवार को जिलेवासियों को धनतेरस व दीपावली सहित सभी पर्वों की बधाई देते हुए कहा कि पटाखों को लेकर पहले से ही व्यापक सतर्कता बरती जा रही है। जिले की तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया गया है कि पटाखों के दुकानों की कड़ी निगरानी कराई जाए।
चिह्नित स्थलों को छोड़कर अन्य स्थलों पर पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं और सभी विभागों के कंट्रोल रूम को चालू रखने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में पांच-पांच बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में सभी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। संसाधनों को भी अस्पतालों में उपलब्ध कराया गया है।
102 व 108 एंबुलेंस सेवाओं को हर हालात का सामना करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। एसपी स्वप्निल ममगाई ने जिलेवासियों को धनतेरस व दीपावली की बधाई देते हुए बताया कि लोगों की सुरक्षा के संबंध में व्यापक तैयारियां की गई हैं।
सभी थानों में पुलिस अफसरों व कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। अग्निशमन कर्मियों को पटाखों से होने वाली घटनाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। घटनाओं की सूचना के लिए अग्निशमन विभाग के 101 नंबर को चालू रखने का निर्देश दिया गया है।
सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात रहेेंगे। त्यौहार के दौरान अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।