{"_id":"6a2c4690f36b2cc49808a5a1","slug":"bulldozer-cracks-down-on-encroachment-in-colonelganj-gonda-news-c-100-1-gon1041-160218-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करनैलगंज में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करनैलगंज में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
Fri, 12 Jun 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद बिखरा दुकान का सामान। स्रोत: प्रशासन
करनैलगंज। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर चलाकर 78 दुकानों समेत कई पक्के अतिक्रमण को ढहा दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया।
उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के बताया कि नालियों पर अतिक्रमण के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। जलनिकासी बाधित होने के साथ ही लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। टीम ने बस स्टॉप चौराहा से कटरा बाजार मार्ग, रामलीला मैदान के आसपास, नई बाजार और तहसील रोड पर सड़क व नालियों पर किए गए कब्जे हटाए हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले लोगों में खलबली मच गई। कई लोगों ने खुद ही अपने अस्थायी कब्जे हटाए। दुकानों से अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध किया, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने काबू किया। एसडीएम ने कहा कि इस प्रकार का अभियान बालपुर, परसपुर और कटरा बाजार कस्बों में भी चलाया जाएगा। वहां अतिक्रमण चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार अतुल कुमार पाल, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल आदि मौजूद रहे।