फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   brother and sister immersed in the valley, death

नाले में डूबकर भाई-बहन की मौत

Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
परसपुर थाना क्षेत्र के टेंगनहा गांव के मजरा रेक्सड़िया में मंगलवार की दोपहर झिंगही नाले में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के टेंगनहा गांव के मजरा रेक्सड़िया के रहने वाले देवीप्रसाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव में ही मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है जो सुबह स्कूल चली गई थी।
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर को देवीप्रसाद की बेटी पिंकी (12), बेटा करन (8) व पुतल्ली (5) गांव से कुछ दूरी पर स्थित झिंगही नाले में नहाने चले गए। वहां नहाते समय पिंकी व करन नाले में डूबने लगे। नाले में दोनों को डूबता देख पुतल्ली गांव की तरफ शोर मचाते हुए भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पिंकी व करन की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शवों को नाले से निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया है। दोनों बच्चों की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed