{"_id":"69370fc8f8067fe08809be1e","slug":"brijbhushan-targeted-congress-over-vande-mataram-gonda-news-c-100-1-slko1026-148511-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वंदेमातरम् को लेकर बृजभूषण ने कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वंदेमातरम् को लेकर बृजभूषण ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Mon, 08 Dec 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर भारत में वंदे मातरम् नहीं गाया जाएगा, तो क्या इसे अफगानिस्तान या पाकिस्तान में गाया जाएगा? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हमारा कोई गीत नहीं गाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
हारीपुर में डॉ. ओएन पांडेय के यहां आयोजित एक वैवाहिक समारोह में पूर्व सांसद ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बड़ी संख्या में मुस्लिम भी शामिल थे और उस समय वंदे मातरम् से किसी को कोई परहेज नहीं था। उन्होंने कहा, गारंटी के साथ कहता हूं कि जो लोग यहां पर रुके हुए हैं, उनमें 80 प्रतिशत वे मुसलमान हैं, जिनके पूर्वज हिंदू थे और जिनके दिल में आज भी वंदे मातरम् की इज्जत है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, क्या कोई सर्वे राहुल गांधी ने कराया है? राहुल गांधी को किसने इजाजत दी है कि वह सभी के प्रवक्ता बन जाएं।