{"_id":"66a7ec7f3dacf2f0f2029aa4","slug":"brij-bhushan-boosted-the-morale-of-omprakashs-daughters-gonda-news-c-100-1-gon1002-121104-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ओमप्रकाश की बेटियों का बृजभूषण ने बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ओमप्रकाश की बेटियों का बृजभूषण ने बढ़ाया हौसला
Tue, 30 Jul 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
परसपुर के राजाटोला मोहल्ले में मृतक ओमप्रकाश के बिलखते बच्चों को सांत्वना देते पूर्व सांसद बृजभ
गोंडा। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को परसपुर थाना क्षेत्र के राजा टोला में सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह के घर पहुंचे।ओमप्रकाश की हत्या के गम में डूबे और सहमे हुए बच्चों समेत परिवार के अन्य लोगों को बृजभूषण ने सांत्वना देते हुए मदद का पूरा भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदात पहली बार हुई है। योगी सरकार अपराधियों के साथ नहीं है। अपराध में शामिल कोई भी व्यक्ति बचेगा नहीं।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में एक मिशन के तहत कार्रवाई कर रही है। हर विधिक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का कोई पुरसाहाल नहीं है, इसलिए मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि परिवार की आर्थिक मदद करें। मृतक ओमप्रकाश की बेटियों ने हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की, जिस पर उन्होंने कहा कि पुलिस पर भरोसा करें। सरकारी जमीन पर कोई निर्माण होगा तो उस पर बुलडोजर चलेगा। परिवार की सीबीआई जांच की मांग पर स्पष्ट किया कि पूरी घटना का खुलासा हो चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, ऐसे में सीबीआई जांच की मांग का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने ओमप्रकाश की बेटियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि तुम बहादुर बेटी हो, घबराने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर संदीप सिंह मोनू, विपिन कुमार सिंह, पिंकू, अरुण, वीपी सिंह, सोमू सिंह, प्रदीप, भूपेंद्र, राघवेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, डॉ. अशोक कुमार सिंह, सीपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।