{"_id":"67dd9c4dc347b0bb570d64ca","slug":"bridge-will-be-built-in-navdihwa-20-thousand-people-will-get-relief-gonda-news-c-100-1-slko1026-134481-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवडिहवा में बनेगा पुल, 20 हजार को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवडिहवा में बनेगा पुल, 20 हजार को मिलेगी राहत
Fri, 21 Mar 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नवडिहवा गांव में बिसुही नदी पर एक छोटा पुल और एप्रोच मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। निर्माण होने पर क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
धानेपुर-दतौली मार्ग से उज्जैनीकला मार्ग पर नवडिहवा में बिसुही नदी पर वर्षों पहले पुल का निर्माण कराया गया था। धीरे-धीरे ये पुल दरक गया। हालत ये है कि बारिश के दिनों में नदी में जब पानी अधिक हो जाता है तो पुल के ऊपर बहाव होने लगता है। ऐसे में वाहनों का आवागमन बंद हो जाता है। लोग नाव से आते-जाते हैं।
क्षेत्रीय लोग काफी दिनों से यहां नए पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने पुल निर्माण व एप्रोच मार्ग के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी है। 5.45 करोड़ की लागत से निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस मार्ग से होकर लोग उज्जैनीकला, भोरहा सहित अन्य गांवों के साथ धानेपुर-बाबागंज होकर रेहरा बाजार बलरामपुर आ-जा सकेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह का कहना है कि प्रस्ताव को शासन की स्वीकृति का इंतजार है।