फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brave young man saved two children from drowning, drowned himself

बहादुर युवक ने दो बच्चों को डूबने से बचाया, खुद डूबा

Mon, 07 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Brave young man saved two children from drowning, drowned himself
तरबगंज (गोंडा)। दो बच्चों को रविवार को नदी में डूबने से बचाने के चक्कर में एक युवक ने खुद की जान गंवा दी। सोमवार को भी गोताखोर नदी में उसके शव की तलाश करते रहे लेकिन उसका शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पीएसी के गोताखोर तथा स्थानीय गोताखोर लाश ढूंढने के लिए पानी के अंदर संघर्ष कर रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि अनिल पांडेय ने बताया कि रविवार को लगभग 01:00 बजे दो बच्चे शिवपूजन (10), राम भजन (12) घोघरा नदी जो घाघरा नदी से लिंक है के कुंड़वा घाट पर नहा रहे थे। इसी बीच दोनों अचानक डूबने लगे।
विज्ञापन

उन्हें डूबता देख सड़क से जा रहा युवक राम बहादुर (21) पुत्र वीर बाढ़ के बहते हुए पानी में कूद पड़ा दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। लेकिन स्वयं डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों ने उसे ढूंढ़ने के लिए अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम राजेश कुमार को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया तो उन्होंने गोंडा से 30वीं वाहिनी पीएसी बाढ़ राहत दल को मौके पर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पूरे दिन ऑपरेशन चलता रहा लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका था। मौके पर ही तहसील और पुलिस के आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों में मृतक युवक बहादुर की बहादुरी की चर्चा है कि जिसने अपनी जान देकर दो मासूमों को काल के गाल में जाने से बचा लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि क्योंकि मृत्यु बाढ़ के पानी में डूबने से हुई है तो मामला दैवी आपदा अंतर्गत आता है। इस संबंध में प्रशासन से निवेदन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed