फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brahmakumaris God university brought out by the rally

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि ने निकाली रैली

Sun, 17 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 17 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Brahmakumaris God university brought out by the rally
रैली ‌न‌िकाली - फोटो : अमर उजाला
बाबागंज बाजार में रविवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई-बहनों व बाजारवासियों ने मिलकर योग व आध्यात्मिक ज्ञान की रैली निकाली। रैली की अगुवाई मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला ने की। 
विज्ञापन


बाबागंज बाजार के शंभू सहाय आदर्श विद्या मंदिर परिसर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा स्थापित की गई। शाखा स्थापना के पूर्व आध्यात्म व योग को बढ़ावा देने के लिए रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई  मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला ने की।
विज्ञापन


रैली में ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई-बहनों के अलावा बाजार के निवासी कन्याओं, महिलाओं सहित अन्य लोग ओम शांति का ध्वज व कलश लेकर चल रहे थे। रैली पूरे बाजार में भ्रमण करने के बाद पुन: विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में शामिल लक्ष्मी नारायण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। रैली के आयोजक परमानंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा खुलने से बाजार व क्षेत्रवासी भी आध्यात्म व योग के फायदे जान सकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed