{"_id":"6918befea5cfa52c1b08d0de","slug":"boy-dies-in-bike-collision-gonda-news-c-100-1-slko1026-147231-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक की टक्कर से बालक की मौत
Sat, 15 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। बलरामपुर में बाइक से टकराकर एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, शहर में बस और अर्टिगा कार की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर के ललिया के बसंतपुर भटपुरवा निवासी पृथ्वीनाथ वर्मा का पुत्र रविंद्र कुमार वर्मा (6) शुक्रवार देर शाम अपनी मां कोनी वर्मा के साथ गांव में ही एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रहा था। गांव के समीप बाइक सवार से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल बलरामपुर ले गए। जहां से हालत बिगड़ने पर गोंडा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात रविंद्र की मौत हो गई।
वहीं, तरबगंज सिंगहाचंदा बरखंडी निवासी मोतीलाल व रमेश कुमार अपने रिश्तेदार नगर कोतवाली के हारीपुर निवासी प्रभुदयाल, उनके भाई दीन दयाल व इटियाथोक निवासी देवता प्रसाद के साथ अर्टिगा कार से शुक्रवार शाम तिलक चढ़ाने बाबागंज गए थे। देर रात वहां से लौटते समय एलबीएस चौराहे पर रोडवेज बस से कार टकरा गई। जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को इलाज चल रहा है।