{"_id":"c672b04231078e042a2bb24f8f66cf45","slug":"boy-cut-by-rotavator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर से कटकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटावेटर से कटकर बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर फकीर गांव में बुधवार को जोताई कर रहे ट्रैक्टर रोटावेटर से कटकर एक बालक की मौत हो गई। कटराबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लालापुरवा रायपुर फकीर निवासी चन्द्र भान पांडेय बुधवार को ट्रैक्टर रोटावेटर से खेत जोतवा रहे थे। इस दौरान उनका पुत्र अनूप (12) ट्रैक्टर पर बैठा था।
विज्ञापन
जोताई करते वक्त अनूप ट्रैक्टर की सीट से फिसल कर नीचे गिर गया, जिसमें पीछे चल रहे रोटावेटर में वह कट कर टुकड़े-टुकड़े हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद चंद्रभान के घर में कोहराम मच गया। पुलिस व ग्राम पंचायत की ओर से पंचनामा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
इस बाबत कटरा बाजार के एसओ शशिकांत यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन