{"_id":"68c4639dec317029900dfbab","slug":"both-the-newborns-were-taken-to-an-illegal-hospital-by-brokers-gonda-news-c-100-1-gon1001-143746-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दोनों नवजातों को दलाल ले गए थे अवैध अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दोनों नवजातों को दलाल ले गए थे अवैध अस्पताल
Fri, 12 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बहराइच रोड स्थित अवैध अस्पताल में बृहस्पतिवार को जिन दो नवजात की मौत हुई, उन्हें सबसे पहले महिला अस्पताल के एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) ले जाया गया था। मगर वहां बेड खाली न होने की बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया गया। यूनिट के बाहर ही दलालों ने तीमारदार को घेर लिया। इसके बाद महिला अस्पताल से अवैध अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच घंटे में दोनों नवजात की मौत हो गई।
बड़गांव के सतईपुरवा निवासी मोहित कुमार ने बताया कि पांच सितंबर की शाम सात बजे बच्चे को महिला अस्पताल के एसएनसीयू में ले जाया गया। जहां एक मैडम ने बताया कि बेड नहीं खाली है। बच्चा गंभीर है, कहीं बाहर ले जाओ। यूनिट से निकलते ही एक व्यक्ति मिला। खुद को डॉक्टर का सहयोगी बताते हुए उसने कहा कि डॉक्टर साहब बहराइच रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी देखते हैं। वहां कम पैसे में बेहतर इलाज मिल जाएगा। इसी प्रकार दूसरे मामले में विनय सिंह ने भी बताया कि कटरा बाजार सीएचसी से महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। वहां पहुंचने पर बेड नहीं खाली होने पर एक व्यक्ति के सहयोग से निजी अस्पताल ले जाया गया।
महिला अस्पताल में संचालित हो रहा 21 बेड का एसएनसीयू
महिला अस्पताल में 21 बेड का एसएनसीयू है। जिसमें जन्म से सांस लेने में दिक्कत होने, वजन कम होने या जन्म के समय नहीं रोने वाले बच्चों को भर्ती किया जाता है। अस्पताल में प्रसव अधिक होने के कारण अक्सर बेड फुल रहते हैं, इसका फायदा उठाकर डॉक्टर के प्रतिनिधि लोगों को निजी अस्पतालों में भेज देते हैं।
विज्ञापन
महिला अस्पताल के लिए रेफर हुआ था नवजात
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि कटरा बाजार सीएचसी पर प्रसव के बाद नवजात को महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, जबकि दूसरा प्रसव महिला अस्पताल में ही हुआ था। दोनों नवजात को एसएनसीयू में क्यों नहीं भर्ती किया गया और कौन लोग हैं जो तीमारदारों को बहलाकर निजी अस्पताल ले जा रहे हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि नवजात को एसएनसीयू में किस समय लाया गया। बेड खाली था या नहीं, इसकी जानकारी ड्यूटी स्टाफ से ली जा रही है। वहां से कौन लोग मरीजों को निजी अस्पताल भेजते हैं, इसकी जानकारी के लिए टीम गठित की जाएगी।