{"_id":"69288c679e5f645b200d6c46","slug":"board-examinees-practicing-on-omr-gonda-news-c-100-1-gon1001-147855-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ओएमआर पर अभ्यास कर रहे बोर्ड के परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ओएमआर पर अभ्यास कर रहे बोर्ड के परीक्षार्थी
Thu, 27 Nov 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं कोअभ्यास कराया जा रहा है। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों में शिक्षक छात्रों को ओएमआर शीट भरने के तरीके बता रहे हैं। जीआईसी में पांच दिसंबर से आंतरिक मूल्यांकन शुरू होगा। 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
बोर्ड परीक्षा में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। इसे देखते हुए स्कूल स्तर पर विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किया जा रहा है। जीआईसी के प्रधानाचार्य एसके सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि गोला किस पेन से व कितने दबाव से भरना है। एक से अधिक विकल्प भरने की स्थिति में उत्तर अमान्य हो सकता है। गलत भरे गए गोले को कैसे सुधारना है। समय का सही प्रबंधन कैसे किया जाए। रोल नंबर, विषय कोड व अन्य विवरण सही तरह से भरने का अभ्यास कराया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि आंतरिक मूल्यांकन के दौरान ओएमआर शीट का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को कम से कम दो से तीन मॉक टेस्ट ओएमआर शीट पर कराएं, ताकि वास्तविक परीक्षा में छात्र बिना घबराए उत्तर भर सकें।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली ओएमआर शीट के प्रारूप की जानकारी दी जा रही है। विद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं में परीक्षा जैसा वातावरण बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को अभ्यास के लिए प्रेरित करें, जिससे उन्हें मॉक टेस्ट में गंभीरता से शामिल होने के लिए कहें। जीआईसी के प्रवक्ता ऋषि शुक्ल ने बताया कि ओएमआर शीट पर नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों की सटीकता बढ़ेगी।