फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Blown 40 thousand rupees from bike's digi, imprisoned in CCTV

बाइक की डिग्गी में 40 हजार रुपए उड़ाया, सीसीटीवी में कैद

Tue, 08 Jun 2021 07:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Blown 40 thousand rupees from bike's digi, imprisoned in CCTV
गोंडा। कस्बे की पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी से मंडी समिति के सामने से खड़ी मोटरसाइकिल की डिग्गी का लाक खोल कर अज्ञात युवकों ने 40 हजार रुपए चुरा लिए। थानाक्षेत्र के सेमरा शेखपुर गाँव के पूरे दीक्षित मजरा निवासी प्रभू नाथ ने बताया कि मंगलवार दोपहर कस्बा स्थित स्टेट बैंक से 40 हजार रूपए निकाल कर बाइक के डिग्गी में रखे थे।
विज्ञापन

मंडी समिति के सामने स्थित एक बीज की दुकान पर मोटरसाइकिल खड़ी की, बीज खरीदने लगा। वापस आने पर देखा कि बाइक की डिग्गी में रखा रुपया गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डिग्गी का लाक खोल कर पैसा निकाल लिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीज की दुकान लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें एक युवक बाइक की डिग्गी खोल कर पैसा निकालते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था, जिससे पहचान में नहीं आ सका। जिस जगह यह घटना हुई उससे चंद कदम की दूरी पर कस्बा पुलिस चौकी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed