फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP takes all sections along

Gonda News: सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है भाजपा

Sat, 11 Jan 2025 01:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:54 PM IST
विज्ञापन
BJP takes all sections along
करनैलगंज/पसका/दुबहाबाजार(गोंडा)। जिले के तीन स्थानों पर शुक्रवार को संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज के सरयू मंडल में संविधान गौरव अभियान कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व विशिष्ट अतिथि करनैलगंज विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, जिला मंत्री संदीप सिंह व परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह रहे। अतिथियों ने कहा, भाजपा की केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर संविधान को बचाने का कार्य किया है। प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी की सरकार लगातार संविधान को बचाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर रंगनाथ तिवारी, रामजी त्रिपाठी, सचिन सिंह, सुभाष सिंह, मगन सिंह मौजूद रहे।
गोपालग्राम मंडल के बेलवा चौराहे पर मंडल अध्यक्ष संजय गौतम की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजेश तिवारी रहे। उन्होंने कहा, भाजपा सामाजिक समरसता के साथ कार्य करती है। इस मौके पर देवनाथ सविता, संजय, तारकेश्वर तिवारी, राज बहादुर, जितेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



कौड़िया मंडल अध्यक्ष नानबाबू लोधी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन कौड़िया बाजार में किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश शुक्ल ने कहा, भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इस मौके पर तपसीराम गौतम, अनंत राम शुक्ल, प्रेम प्रकाश तिवारी, लल्लन तिवारी, अमरेश तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed