फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp,rajnath singh

हम डंके की और वह दंगे की चोट पर बनाना चाहते हैं सरकार: राजनाथ

Sat, 19 Feb 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
bjp,rajnath singh
फोटो-13 गोंडा में परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ ? - फोटो : GONDA
गोंडा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए ही सपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि हम डंके की तो वह दंगे की चोट पर सरकार बनाना चाहते हैं। भाजपा की ओर से पूरे किए गए वायदों की याद दिलाते हुए उन्होंने मौजूद जनसमूह से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। रक्षामंत्री ने वायदा किया कि प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने पर होली और दीपावली पर उज्जवला गैसधारकों को मुफ्त गैस सिलिंडर देने के साथ ही किसान सम्मान निधि को भी दोगुना किया जाएगा। रक्षामंत्री शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित तीन अलग अलग जनसभाओं में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने करनैलगंज प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में परसपुर, तरबगंज प्रत्याशी प्रेमनरायन पांडेय के पक्ष में बेलसर और मनकापुर प्रत्याशी रमापति शास्त्री के पक्ष में एपी इंटर कॉलेज मनकापुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। भाषण के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए ही सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दुनिया भर की एजेंसियों के सर्वे में सबसे अच्छी सरकार चलाने वाली पार्टी भाजपा ही साबित हुई है। भाजपा जो कहती है वही करती है। हम जनता की आंख में धूल झोंक कर नहीं, आंख में आंख डालकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संसद में बहुमत मिलने के बा जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का वायदा बखूबी पूरा कराया है।
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने योगी को करिश्माई सीएम बताया और कहा कि उनके राज में गुंडे व माफिया जेल में हैं। माफियाओं के आलीशान घरों पर बुलडोजर चलाया गया। योगी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को राशन की मदद के साथ ही बेहतर चिकित्सा सुविधा व कोरोना संक्रमण से बचाने वाला टीका मुफ्त लगवाने का बेहतरीन कार्य किया। समाजवाद की व्याख्या करते हुए कहा कि जो गरीबों व दूसरों की भूख मिटाए वही समाजवादी है। इस तरह पीएम मोदी व सीएम योगी ही सच्चे समाजवादी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर वार, देश के सम्मान का भरोसा
रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से सौ पैसा भेजा जाता है तो 85 पैसा बीच के लोग खा जाते हैं। 15 पैसा ही पहुंचता, अब केंद्र सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि पूरा पैसा गांवों तक पहुंच रहा है। भाजपा सरकार देश की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकती। पुलवामा घटना में हमारे जवान शहीद हुए और हमने सर्जिकल व एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों को खत्म किया तो कांग्रेस के राहुल गांधी ने सवाल खड़े करना शुरू कर दिया। प्रदेश की जमीन पर अब मिसाइल बनेगी। किसी भी कीमत पर भारत सिर झुकने नहीं देंगे।

संसद में पहलवानी करते हैं सांसद
परसपुर में रक्षामंत्री ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यों की तारीफ करते हुए चुटकी ली कि क्षेत्र की समस्याओं को संसद में उठाने के दौरान कभी-कभी तो पहलवानी के अंदाज में विपक्षियों से भिड़ने भी लगते हैं। ऐसे में उन्हें रोकना पड़ता है। न जाने कौन सी पहलवानी आप लोगों ने सिखाई है कि संसद में क्षेत्र से जुड़ा कोई मामला आते ही बस इसके निपटारे में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed