फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP members listened to PM's Mann ki Baat at 2,726 places

Gonda News: 2,726 स्थानों पर भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 29 Jun 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP members listened to PM's Mann ki Baat at 2,726 places
परसपुर के कंडरू में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनते लोग। -स्रोत: संगठन
गोंडा। जिले के 2,726 बूथों पर रविवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 123वां प्रसारण सुना। सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथों पर प्रोजेक्टर या एलईडी की व्यवस्था की थी। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।करनैलगंज विधायक अजय सिंह की अगुवाई में कड़रू बूथ पर प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद बूथ पर 10 पौधे रोपे गए। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों ने कार्यकर्ताओं में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विचारशीलता उत्पन्न करने का काम किया है। इस दौरान करनैलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह, महंत सुनील पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी ने आवास विकास द्वितीय बूथ पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुन पौधरोपण किया। इस दौरान शशांक मिश्र आदि मौजूद रहे। कटरा बाजार के मंडल अध्यक्ष आनंद शुक्ल की अगुवाई में सर्वांगपुर व वीरपुर बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रामजी शुक्ल, अंग्रेज यादव, शुभम गुप्ता, अर्जुन प्रसाद तिवारी, शिव नारायण, बलराम शुक्ल आदि मौजूद रहे। जिले के पदाधिकारी आशीष त्रिपाठी, अनुपम प्रकाश मिश्र, संदीप पांडेय, राघवेंद्र ओझा, नीरज मौर्य, दीपक गुप्ता, विद्याभूषण द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने बूथों पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed