फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP has done welfare of farmers: Mahendra Singh

30 लाख किसानों को खुशहाली देने की योजना का मिला मुकाम

Fri, 03 Dec 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
BJP has done welfare of farmers: Mahendra Singh
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैया? - फोटो : GONDA
गोंडा। देवीपाटन मंडल केे जिलों के साथ पूर्वांचल के नौ जिलों के 30 लाख किसानों की खुशहाली की सरयू-राप्ती नहर परियोजना 50 साल बाद पूरी हो गई है। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा किया।
विज्ञापन

कहा कि बलरामपुर व श्रावस्ती के मध्य में हरिहरगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी 9,802 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। जिसमें ढाई लाख किसान और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि किसानों के कल्याण के बारे में आजादी के बाद सिर्फ भाजपा सरकार ने काम किया है। इसके अलावा सभी ने छल ही किया। कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान उक्त बातें जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सरयू-राप्ती नहर परियोजना सन 1971-72 में शुरू हुई थी। लेकिन पूरी नहीं हो पाई थी। साल 2017 में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना को पूरा करने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री से वार्ता कर साल 2018 में 9,802 करोड़ रुपये की योजना शुरू किया और अब जाकर यह काम पूरा हो गया। इससे गोंडा के साथ बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के अलावा सिद्धार्थ नगर, संत कबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती जिलों के 30 लाख किसानों के 14 लाख 50 हजार हेक्टेयर खेतों को सीधे सिंचाई का लाभ मिलेगा।
बताया कि यह नहरें घाघरा, सरयू, राप्ती, बाड़गंगा, रोही नदी से जुड़ी हैं। नहरों के शुरू होने से किसानों की खेती में लागत घटेगी और लाभ अधिक मिलेगा। अच्छी फसल होगी।
कहा कि अब तक भाजपा सरकार ने किसानों के कर्जमाफी, किसान सम्मान निधि, किसान प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के साथ किसानों के 50 फीसदी नुकसान पर मिलने वाली आर्थिक मदद की सीमा 33 फीसदी पर मदद देने का कार्य किया है। बताया कि किसानों की जरूरतों को देखते हुए नहरों पर करीब 27,500 पुल व पुलियों का निर्माण कराया गया है।
जलशक्ति मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान हितों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, प्रेमनरायन पांडे, विनय कुमार द्विवेदी, बावन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, महेश नरायण तिवारी, अकबाल बहादुर तिवारी समेत सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जलशक्ति मंत्री ने साफ कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। इस दिशा में काम हो रहा है, सांस्कृतिक राष्टवाद पर सरकार पूरी निष्ठा से आगे बढ़ रही। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ ही प्रदेश के 7,500 मंदिरों का विकास हो रहा है।
काशी का भव्य विकास हो रहा है और ऐसे ही सभी धार्मिक स्थलों और आस्था के केंद्रों का विकास किया जा रहा है। कहा कि देश की तरक्की के लिए भाजपा पूरी ईमानदारी से काम कर रही है, और एक नये भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश में कार्य हुए हैं।
जलशक्ति मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी को किसानों के बारे में कुछ नहीं पता। जौ और गेहूं हो या फिर सोया मेथी और बरसीम में अंतर राहुल नहीं बता सकते हैं। वह क्या खेती किसानी पर बोलेंगे। कहा कि आजादी के बाद भाजपा सरकार ने जो किसानों के लिए किया है वह किसी सरकार ने नही किया।

सिंचाई योजना में भ्रष्टाचार का मामला भी उठा। भाजपा के ही एक नेता ने सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम में तीन करोड़ के अनियमित भुगतान का मामला उठाया। जिस पर सवाल हुए तो जलशक्ति मंत्री उसे टाल गए। वह फिर भाजपा की नीतियों और सिंचाई परियोजनाओं को पूरी करने में किये गये कार्यों को बताने लगे। उन्होंने दो बार हुए इस सवाल का जवाब देने के बजाए, अन्य मुद्दों पर बात करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed