फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp

भाजपा के साइबर योद्घाओं से सारी पार्टियां भयभीत

Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
bjp
26द्दस्रड्डश्च14-गोंडा के भाजपा कार्यालय में कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ता। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र की ओर से देवीपाटन मंडल के समस्त जिलों के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की एक कार्यशाला का आयोजन शहर के एक मैरिज हॉल में किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा रहे। मुख्य वक्ता प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के संयोजक अंकित सिंह चंदेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोंडा अमर किशोर कश्यप बमबम ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी के इन साइबर योद्धाओं से सारी पार्टियां भय खाती हैं। आप के बल पर पूर्व की तरह ही हम 2022 का चुनाव भी निश्चित जीतेंगे। क्षेत्रीय संयोजक आईटी मानस मित्रा ने कार्यशाला के प्रमुख विषयों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया आयुष बाजपेई ने अपने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आने वाले सभी आयामों एवं अभियान के विषय में विचार रखे। राजीव मिश्र ने बताया कि आज के दृष्टिकोण में आप की योग्यता व आपकी महत्ता को सबसे पहले किसी राजनेता ने पहचाना तो वो मोदी हैं। आपको पार्टी की मुख्यधारा से जोड़कर उन्होंने बहुत ही दूरदर्शी निर्णय लिया है। कोविड काल में जिस तरह आप सभी के सहयोग से पार्टी ने अपनी बैठकें रैली का आयोजन किया है वो अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम में गोंडा, बलरामपुर बहराइच श्रावस्ती जनपद के आईटी एवं सोशल मीडिया के सभी जिला संयोजक, सहसंयोजक सहित समस्त विधानसभा के संयोजक, सह संयोजक मंडल के समस्त आईटी एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सोशल मीडिया के सह संयोजक मनोज त्रिवेदी, क्षेत्रीय सह संयोजक आईटी सिद्धार्थ तिवारी, गोंडा जिले के आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव, बलरामपुर जिले के आईटी संयोजक अंशुमाली भारतवंशी, बहराइच जिले के आईटी संयोजक प्रमोद पांडेय, श्रावस्ती जिले के आईटी संयोजक नेतराम वर्मा, अखिल तिवारी, राम गोपाल साहू, शिशिर श्रीवास्तव, आयुष पांडेय, दीपक तिवारी, शेषराम बारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed