फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp,election,crime,SP

सपा व भाजपा समर्थक भिड़े, फायरिंग

Tue, 15 Feb 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp,election,crime,SP
फोटो- 22- गोंडा के करनैलगंज में कोतवाली के सामने धरना देते भाजपा प्रत्याशी। संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज(गोंडा)। प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के साथ वोट मांगने का वीडियो बनाने को लेकर सोमवार की देर रात गोंडा-लखनऊ मार्ग के सकरौरा में भाजपा व सपा समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों समर्थकों की ओर से लाठी डंडा व हॉकी से जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली करनैलगंज में दोनों पक्षों की ओर से 12 लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कचनापुर के रहने वाले सपा समर्थक दिवाकर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह सोमवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे अपने मित्रों अमित सिंह, मुन्ना सिंह, अंकित सिंह, विशाल सिंह के साथ भाजपा कार्यालय के समीप रह रहे साथी अनिकेत शुक्ला के मकान पर जा रहे थे। सभी अनिकेत के कमरे पर पहुंचे थे। आरोप है कि शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सुभाष सिंह निवासी ग्राम खजुहा, विवेक सिंह निवासी ग्राम बरवलिया, अशोक सिंह निवासी ग्राम कचनापुर, राजेश सिंह निवासी ग्राम लालेमऊ, पंकज मिश्रा निवासी ग्राम लालेमऊ, हितेश सिंह निवासी करनैलगंज बस स्टॉप व अन्य 6 लोग पहुंचे और अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि वीडियो बनाने का झूठा आरोप लगाकर एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व वोट मांगने को लेकर धमकाने लगे। इसी बीच गुड्डू सिंह और उनके साथी लाठी, डंडा, हॉकी, रॉड व रायफल की बट से मारपीटकर साथी विशाल सिंह, मुन्ना सिंह व अनिकेत शुक्ला को घायल कर दिया। इस दौरान चार राउंड फायरिंग भी की गई। दिवाकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मुन्नका सिंह, सुभाष सिंह, विवेक सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह उर्फ पिंकू सिंह, पंकज मिश्रा, हितेश सिंह व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, दूसरे पक्ष से भाजपा कार्यकर्ता राममूर्ति सिंह निवासी ग्राम देवी तिलमहा खजुहा सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के छोटे भाई चंद्रेश प्रताप सिंह निवासी ग्राम भंभुआ, विशाल सिंह निवासी ग्राम मुंडेरवा, दिवाकर सिंह निवासी ग्राम कचनापुर, हर्षित सिंह निवासी ग्राम नारायनपुर माझा एवं रामू सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोमवार रात साढ़े दस बजे चार वाहनों से भाजपा कार्यालय पर कई लोग पहुंचे, और भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह का नाम लेकर अभद्रता करने लगे। कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ता पंकज मिश्रा कार्यालय से बाहर निकले, तभी तलवार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर पंकज को पीटने के बाद फायरिंग करते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने राममूर्ति सिंह की तहरीर पर चन्द्रेश प्रताप सिंह, विशाल, दिवाकर सिंह, हर्षित सिंह, रामू व छह अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली घेरी, तब हुई कार्रवाई
भाजपा व सपा प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद हुई गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने समर्थकों के साथ कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया। दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ घेराव अपर पुलिस अधीक्षक के कार्रवाई के आश्वासन के बाद दोपहर दो बजे समाप्त हुआ।
ये था मामला
भाजपा कार्यालय के पास सपा के समर्थक अनिकेत किराए के एक मकान में रहता है। उसके साथ सपा समर्थक साथी सोमवार की देर रात उसके कमरे पर जा रहे थे। इसी बीच भाजपा कार्यालय के बाहर खड़े भाजपा समर्थकों ने एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व वोट मांगने को लेकर धमकाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए अभद्रता की। जिसपर सपा व भाजपा समर्थकों में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई।

सपा-भाजपा के समर्थकों के बीच करनैलगंज के सकरौरा में बवाल हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से जानलेवा हमले समेत क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में कार्यवाही की जा रही है। संतोष कुमार मिश्र, एसपी गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed