फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP does not believe in democracy and constitution: Shivpal

लोकतंत्र व संविधान नहीं मानती भाजपा : शिवपाल

Wed, 10 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP does not believe in democracy and constitution: Shivpal
गोंडा में सपा नेता सूरज सिंह के आवास पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव। - संवाद
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा लोकतंत्र व संविधान को नहीं मानती। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार के सभी दावे फेल हैं। हनुमान चालीसा पर कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के आवास पर बुधवार के पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने परिजनों से मुलाकात की। कहा कि पंडित सिंह सपा की अनमोल धरोहर थे। उन्हें और उनके कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। यहां कार्यकर्ताओं ने शिवपाल पर फूलों की बारिश करते हुए गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। वह पंडित सिंह याद करके भावुक हो गए। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि वह और उनका परिवार सपा के लिए समर्पित रहेगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने पहलवानों के मामले पर कहा कि जल्द जांच पूरी हो और जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई हो। कहा- लोकतंत्र में जब न्याय नहीं मिलता तो धरना-प्रदर्शन करना पड़ता है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के सवाल पर वह बचते नजर आए। कहा कि भाजपा सरकार नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर विपक्ष को खत्म करना चाहती है। इस मौके पर पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे व रमेश गौतम, पूर्व एमएलसी महफूज खान व रणविजय सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, संजय विद्यार्थी, विनोद श्रीवास्तव, जयचंद सिंह, देवेंद्र सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव आरपीएस बालिका इंटर कॉलेज इटियाथोक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल के यहां मांगलिक कार्यक्रम में भी शमिल हुए। इस दौरान विधायक एसपी यादव, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, सुरेश कुमार शुक्ल, जमाल मोहम्मद चौधरी, मंशाराम मिश्र, सहजराम तिवारी, सरदार परमजीत सिंह, हरेंद्र पांडेय, स्वामीनाथ उपाध्याय, क्रांति शुक्ल, शिवनाथ गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed