फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP councilor threatened to shoot in Kotwali

भाजपा पार्षद को कोतवाली में दी गोली मारने की धमकी

Tue, 31 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor threatened to shoot in Kotwali
गोंडा। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री व पटेल नगर पश्चिमी की सभासद के कार्यालय पर सोमवार देर रात कार से आए पांच लोगों ने पथराव कर दिया। मोहल्ले वालों से जानकारी पाकर सभासद ने पुलिस को सूचना दी। इस पर नगर कोतवाली पुलिस ने भाग रहे हमलावरों में से दो को गुड्डू मल चौराहे से दबोच लिया। बाद में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सभासद जब नगर कोतवाली पहुंचीं तो एक आरोपी ने पुलिस के सामने ही उन्हें महीने भर के अंदर गोली मारने की धमकी दे डाली। मामले में सभासद की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मालवीय नगर में रहने वाली वंदना जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री के साथ ही पटेल नगर पश्चिमी वार्ड से सभासद हैं। सोमवार देर रात पटेल नगर स्थित उनके कार्यालय पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें फोन से सूचना दी। इस पर वंदना ने नगर कोतवाली पुलिस समेत अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी करके भाग रहे हमलावरों में से दो को गुड्डू मल चौराहे पर दबोच लिया। बाद में तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वंदना ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उनके कार्यालय पर पथराव से वह हैरत में हैं। पकड़े गये आरोपी आलिंद्र पांडेय उर्फ हनी निवासी आवास विकास कॉलोनी, अभिषेक सिंह निवासी निकट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, विष्णु कुमार उर्फ टीटू निवासी निवासी पटेल नगर, प्रिंस शुक्ल व मोहित तिवारी निवासी गंगापुर हैं।
सभासद वंदना जायसवाल के मुताबिक पांचों हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने नगर कोतवाली पहुंचीं तो उनमें से एक आरोपी ने छह माह के अंदर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। वह पुलिस के सामने धमका रहा था। चौकी प्रभारी की सख्ती के बाद वह शांत हुआ। वंदना की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री व पटेल नगर पश्चिमी से सभासद वंदना जायसवाल के घर पर पथराव करने वाले हमलावरों की फुटेज पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो हमलावर उसमें अभद्रता व पथराव करते नजर आए। इससे पुलिस आसानी से हमलावरों तक पहुंच गई और उन्हें दबोच लिया।

एसपी संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री व सभासद वंदना जायसवाल के कार्यालय पर पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभासद की तहरीर पर नगर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है। मामले में विवेचना करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed