{"_id":"62000d717a08f66d8a27d9d7","slug":"bjp-congress-conversion-gonda-news-lko616694973","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी सविता पांडे ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी सविता पांडे ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा क्षेत्र तरबगंज से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं सविता पांडे ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार को सविता पांडे लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गईं।
विकासखंड वजीरगंज क्षेत्र के अशोकपुर गोपालपुर के रहने वाले वजीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यदुनंदन पांडे की पौत्रवधू सविता पांडे का परिवार मूल रूप से भाजपा से जुड़ा रहा है। सविता के भाजपा में शामिल होने से विधानसभा तरबगंज में अब कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या खड़ी हो गई है। चुनाव के दिन करीब आ गए हैं। ऐसे में प्रत्याशी के अचानक पाला बदलने से कांग्रेस की राह आसान नहीं रह गयी है।
अब कांग्रेस को चुनावी मैदान में उतारने के लिए नये चेहरे की तलाश करनी होगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल का कहना है कि सविता पांडे का टिकट होल्ड कर दिया गया था। इसलिए सविता ने पाला बदला है। मगर मुझे सविता के भाजपा में जाने की जानकारी नहीं है।