फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike riding miscreants looted jewelry worth three lakhs from the businessman

Gonda News: व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे तीन लाख के गहने

Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted jewelry worth three lakhs from the businessman
करनैलगंज (गोंडा)। दुकान बंद करके बाइक से घर आ रहे सराफा व्यापारी से बरखंडीनाथ मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से हमला कर तीन लाख के गहने लूट लिए और फरार हो गए। लूट की सूचना पर सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। व्यापारी ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बालूगंज मोहल्ला निवासी कमलेश सोनी ने बताया कि उनका भाई कमल किशोर उर्फ नीलू सोनी बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भगडवा कस्बे में सराफा की दुकान चलाता है। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नीलू दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में करनैलगंज के बरखंडीनाथ मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर रोक लिया और तमंचे की बट मारकर नीलू को घायल कर दिया।
विज्ञापन



बदमाशों ने उससे गहनों से भरा थैला लूट लिया। कमलेश ने बताया कि बदमाश 50 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के गहने लूट ले गए। लूटे गए गहनों की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। कमल किशोर उर्फ नीलू सोनी ने कोतवाली करनैलगंज में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed