फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider clashed with animal, one died

Gonda News: बाइक सवार जानवर से भिड़े, एक की मौत

Mon, 14 Aug 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike rider clashed with animal, one died
गोंडा। अयोध्या से दाह संस्कार कर लौट रहे बाइक सवार हरैया-बभनान मार्ग पर हसीनाबाद के पास रविवार की देर रात छुट्टा जानवर से भिड़ गए। हादसे में बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी हरैया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 13 महागौरी नगर निवासी कमलेश पटवा व विकास पटवा बभनान कस्बे के पटहर गली में श्रंगार की दुकान करते हैं। दोनों रविवार की दोपहर बभनान निवासी मंगल के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से अयोध्या गए थे। वहां से देर रात तकरीबन दस बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में बभनान-हर्रैया मार्ग पर हसीनाबाद के पास सड़क पर अचानक आए छुट्टा जानवरों से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे पिछली सीट पर बैठे विकास पटवा (28) की मौके ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा कमलेश पटवा (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने कमलेश को सीएचसी हरैया पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष पैकोलिया जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखी थी। इससे उसकी जान बच गई। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed