{"_id":"67ab8d97bb8cbbf697090f7e","slug":"bike-collides-with-truck-father-in-law-and-son-in-law-killed-daughter-injured-gonda-news-c-100-1-gon1003-132484-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक से टकराई बाइक, ससुर-दामाद की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक से टकराई बाइक, ससुर-दामाद की मौत, बेटी घायल
Tue, 11 Feb 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। खरगूपुर थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर सिसई माफी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक ही बाइक से जा रहे बहराइच निवासी ससुर-दामाद व बेटी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चरदा लखइया निवासी ओमप्रकाश (24) की मौके ही मौत हो गई। उनके ससुर वसुआ गांव निवासी बेचई लाल (45) की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, ओमप्रकाश की पत्नी सुमन की हालत गंभीर बनी हुई है।
गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुमन देवी (22) ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पिता बेचई लाल और पति ओमप्रकाश के साथ एक ही बाइक से करनैलगंज के बटौरा बाबा मंदिर गई थीं। वहां से लौटते समय दोपहर तीन बजे गोंडा-बहराइच मार्ग पर खरगूपुर में सिसई माफी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक चला रहे ओमप्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घायल सुमन व उनके पिता बेचई लाल को आसपास के लोगों ने एबुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां बेचई लाल ने भी दम तोड़ दिया। वह किसान नेता बताए जा रहे हैं। सुमन को भी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सुमन को होश आ गया।
प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन साल पहले ही ओमप्रकाश की हुई थी शादी
ओमप्रकाश दो भाइयों में छोटे थे। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। हादसे की सूचना से ओमप्रकाश के परिजनों में कोहराम मच गया।
डीसीएम की चपेट में आने से युवती की मौत
जिगना बाजार/मछली बाजार (गोंडा)। मनकापुर क्षेत्र में मंगलवार शाम ननिहाल से भाई के साथ लौट रही देहात कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी मनतिशा (18) की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उनके भाई यूसुफ (22) को मामूली चोटें आई हैं।
दौलतपुर निवासी हैदर खान की बलरामपुर के रेहरा बाजार के बेलही बुजुर्ग गांव में ससुराल है। मंगलवार शाम चार बजे उनकी बेटी मनतिशा ननिहाल से अपने भाई यूसुफ के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। मनकापुर-उतरौला मार्ग पर दतौली चीनी मिल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ओवरटेक करने के चक्कर में यूसुफ की बाइक से टकरा गई। इससे यूसुफ व मनतिशा गिर गए। डीसीएम मनतिशा के ऊपर से गुजर गई। इससे मौके पर ही मनतिशा की मौत हो गई। यूसुफ को मामूली चोटें आई हैं। तीन भाइयों व तीन बहनों में मनतिशा सबसे छोटी थीं। उनकी मौत से मां आइसा और पिता हैदर खान समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि बाइक चला रहे यूसुफ हेलमेट पहने थे। (संवाद)