{"_id":"693daea2a554c9f9ed0d62f4","slug":"bike-collides-with-tree-uncle-and-nephew-die-gonda-news-c-100-1-slko1026-148746-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेड़ में बाइक टकराई, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेड़ में बाइक टकराई, चाचा-भतीजे की मौत
Sat, 13 Dec 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
उमेश मौर्य। फाइल फोटो
तरबगंज। परिवार की दुल्हन का गौना कराकर बस्ती से लौट रहे चाचा-भतीजा की बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जिस घर में बहू के आने की खुशियां थीं, वहां एक पल में कोहराम मच गया। हंसी-खुशी के घर में चीख-पुकार मच गई।
नरायनपुर डीहा गांव निवासी कृष्णकुमार के बेटे रमेश की शादी 30 नवंबर को हुई थी। शुक्रवार को परिवार के लोग दुल्हन का गौना कराने बस्ती गए थे। रात को बस्ती से दूल्हे के भाई उमेश मौर्य (19) अपने भतीजे नीरज (18) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे तरबगंज–डुमरियाडीह मार्ग पर झोलीखाड़ पुरवा के सामने बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे उमेश व नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे परिजनों ने उन्हें कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
उमेश और नीरज रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते थे। दोनों शादी में गांव आए थे और शनिवार को ही मुंबई लौटने की तैयारी थी। उमेश छह भाइयों में चौथे नंबर के थे और नीरज दो भाइयों में बड़े थे। दोनों अविवाहित थे।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही मां-बाप और परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शनिवार को गांव के पास टेढ़ी नदी के तट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी का कहना है कि हादसे की जानकारी नहीं है।
बाइक की टक्कर से गई रामअवतार की जान
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर निवासी किसान रामअवतार (70) की शुक्रवार देर शाम बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पौत्र राजन कनौजिया ने बताया कि उनके बाबा कई दिन से बीमार थे। शुक्रवार देर शाम वह गांव के समीप दवा लेने गए थे। लौटते समय गांव के पास बाइक सवार की टक्कर से उनकी मौत हो गई। हादसे से पत्नी ज्ञानमती और पुत्र सुंदरलाल व राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)