फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with bull, young man dies

Gonda News: सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 10 Aug 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with bull, young man dies
लोकेंद्र। फाइल फोटो
माधोपुर/कटरा बाजार (गोंडा)। जिले के भोंका में किराये के मकान में रहकर फेरी लगाकर गोलगप्पे बेचने वाले जालौन के कैलिया बराल निवासी लोकेंद्र (23) की बाइक शनिवार रात करनैलगंज-कटरा मार्ग पर परसौनी पुरवा मोड़ पर सांड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल लोकेंद्र की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने रिश्ते के साले हरेंद्र के घर जा रहे थे।
विज्ञापन

कटरा बाजार के चूंटीपुर में किराये के मकान में रहने वाले हरेंद्र ने बताया कि लोकेंद्र अपने चचेरे भाई राहुल के साथ भोंका में रहकर गांव-गांव गोलगप्पे बेचते थे। शनिवार रात आठ बजे काम खत्म करने के बाद लोकेंद्र ने हरेंद्र को फोन कर उनके पास आने की जानकारी दी। रास्ते में परसौनी पुरवा के पास उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने एबुलेंस की मदद से लोकेंद्र को कटरा बाजार सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोकेंद्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक व लोकेंद्र की जेब से नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

माता-पिता की इकलौती संतान थे
चचेरे भाई राहुल ने बताया कि लोकेंद्र अपनी मां विमला देवी व पिता श्यामबाबू की इकलौती संतान थे। माता-पिता सूरत में किसी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वहीं, लोकेंद्र तीन साल से गोंडा में रहकर पानी-पूरी बेचकर गुजर-बसर कर रहे थे। माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल गायब, घंटों बाद मिली खबर
हरेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद लोकेंद्र का मोबाइल गुम हो गया। काफी देर तक लोकेंद्र के नहीं पहुंचने पर फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। फिर फोन बंद हो गया। उन्होंने बताया कि तलाशने पर भी कुछ पता न चला तो पुलिस को सूचना देने थाने गए। तब पुलिसकर्मियों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। वहां से भागकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन तब तक लोकेंद्र की मौत हो चुकी थी।
निजी एबुलेंस पलटी, चालक व सहायक घायल

टिकरी (गोंडा)। नवाबगंज में लोलपुर हाईवे पर शनिवार सुबह गोरखपुर से अयोध्या जा रही निजी एबुलेंस बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में चालक व सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। (संवाद)

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक गंभीर
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र में कटरा मार्ग पर चंदवतपुर के पास शनिवार शाम दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में भदुवा तरहर पठानपुरवा निवासी सहदेव (33) और कटरा बाजार के धोबहाराय निवासी विजय कुमार (25) घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सहदेव की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं, विजय कुमार को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी कर दी। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed