फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collided with a tree, young man died

Gonda News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 14 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tree, young man died
टिकरी (गोंडा)।
विज्ञापन

नवाबगंज इलाके में शुक्रवार को काम पर जा रहे कोटिया गांव निवासी बोरिंग मिस्त्री श्यामू यादव (28) की बाइक कोल्हमपुर में भुतहा के पास आम के पेड़ से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से श्यामू की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अगर वह हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती।
कोटिया गांव निवासी श्यामू यादव बोरिंग का काम करते था। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह काम पर जा रहे थे। घर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर कोल्हमपुर-किसुनदासपुर मार्ग पर भुतहा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी तरफ आम के सूखे पेड़ से टकरा गई। हादसे में श्यामू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोल्हमपुर पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक शिव प्रकाश पाठक ने बताया कि अचानक किसी के सामने आने से बाइक के बेकाबू होकर पेड़ से टकराने की आशंका जताई जा रही है। श्यामू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्यामू चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वर्ष 2020 में उनकी शादी हुई थी। पिता रामकरन यादव और बड़े भाई रामू और राजेश के साथ ही श्यामू बोरिंग व रिबोर का काम करते थे। हादसे में श्यामू की मौत से मां आशापति, पत्नी कंचन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed