फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Beekeeping added sweetness to Khushboo's life

Gonda News: मधुमक्खी पालन ने खुशबू के जीवन में घोली मिठास

Sat, 26 Jul 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Beekeeping added sweetness to Khushboo's life
खुशबू पांडेय। 
गोंडा। पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राइवेट नौकरी न करके स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने वाली करनैलगंज के भैरव पुरवा निवासी खुशबू पांडेय ने अपनी मेहनत के दम पर तरक्की की राह पकड़ ली है। मधुमक्खी पालन कर अपने जीवन में मिठास घोलने के साथ ही 10 अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। खुशबू छह माह में करीब पांच क्विंटल शहद बेचकर करीब दो लाख 75 हजार रुपये कमा रही हैं।
विज्ञापन

खुशबू पांडेय ने शहर के निजी महाविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्हें प्राइवेट संस्था से नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने स्वरोजगार को प्राथमिकता देते हुए व्यापार करने की सोची। खुशबू ने बताया कि उनके मामा रामरंग पांडेय राजस्थान में मधुमक्खी पालन करते थे। उनके पास जाकर मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वर्ष 2023 में सारथी स्वयं सहायता समूह बनाकर शहद का कारोबार शुरू कर दिया। वर्तमान समय में 50 बक्सों में मधुमक्खी पालन कर रही हैं। उनके पास जामुन, सरसों, मल्टी फ्लोरा, अजवाइन समेत छह प्रकार का शहद उपलब्ध है।
विज्ञापन

खुशबू ने बताया कि हर सीजन वह 4.5 से पांच क्विंटल तक शहद बेचती हैं। विकास भवन के अरगा स्टाेर, कई बड़े शॉपिंग मॉल सहित तमाम दुकानों पर उनके शहद की बिक्री होती है। राजस्थान के कुछ स्टोर पर भी शहद की आपूर्ति कर रही हैं। वर्तमान समय में शहद की बिक्री 550 रुपये प्रति किलो की दर से हो रही है। जिससे करीब दो लाख 75 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। समूह में जुड़ी महिलाओं को पारिश्रमिक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed