फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Beautification will take place in Railway Colony for the first time

Gonda News: पहली बार रेलवे कॉलोनी में होगा सुंदरीकरण

Sat, 18 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Beautification will take place in Railway Colony for the first time
गोंडा। जिले के इतिहास में पहली बार आदर्श रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जिला प्रशासन विकास कार्य कराएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्ययोजना बनाई गई है। रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में स्थित तालाब को लाखों रुपये की लागत से संवारा जाएगा। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। तालाब किनारे पथ भी बनाया जाएगा और बेंच रखवाई जाएगी।
विज्ञापन


गोंडा रेलवे परिक्षेत्र करीब 135 वर्ष पुराना है। जिसमें करीब 7000 कर्मचारी रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। गोंडा रेलवे एरिया में सेमरा, गिरिजा, साहबगंज, मेडिकल, ऑफीसर, स्टेशन, बड़गांव व खैरा कॉलोनी के रूप में विकसित है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में तालाब का सुंदरीकरण करने का आदेश दिया है। कार्यदायी संस्था ने रोडमैप तैयार करके कार्य शुरू कर दिया है। संस्था ने इसमें निर्माण सामग्री डंप करना शुरू कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि इस कार्य के लिए एक निजी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि तालाब के के चारों तरफ लाइटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा 15 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। ताकि लोगों सैर-सपाटा कर सकें। इस पथ को मेन रोड से जोड़ा जाएगा। तालाब का सुंदरीकरण होने से रेलवे के अलावा बड़गांव, रानी बाजार, ददुवा बाजार, मकाथींगंज, घोसियाना, साहबगंज, सतईपुरवा, रानीजोत व कुंभनगर सहित अन्य गांवों व मोहल्लों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तालाब के पश्चिमी साइड पर एक पुराना होटल एवं कई दुकानें बनी हुई थीं। जिसे अतिक्रमण अभियान में धराशायी कर दिया गया था। अब इस स्थान पर दर्जनों लोग सब्जी व अन्य सामानों की दुकान लगाते हैं। उधर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया है कि तालाब सुंदरीकरण के लिए रेलवे से सभी प्रक्रिया पूरा कराई जा चुकी है।



रेलवे कॉलोनी में वर्षों पुराना रेलवे स्टेडियम है। जो गिरजा स्टेडियम के नाम से प्रसिद्ध है। वर्तमान में इसकी स्थिति जर्जर है। इसी तरह से खैरा रेलवे कॉलोनी में लोको शेड के सामने वर्षों पुराना पार्क है। यह भी जगह-जगह टूटकर बदहाल हो गया है। यही नहीं, इसके चारों तरफ के बाउंड्रीवॉल का पता ही नहीं है। इसके अलावा न तो कोई पार्क और न ही खेलकूद की जगह है। रेलवे क्षेत्र में कई तालाब हैं। जिसमें मछली पालन का ठेका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed