फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Be immediately disposed of all problems

हर समस्याओं का तत्काल हो निस्तारण

Wed, 08 Jul 2015 12:11 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
फरियादियों की समस्याओं का सभी अफसर तत्काल निस्तारण कराएं। शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। तहसील दिवस के पुराने मामले पेंडिंग होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने सभी अफसरों को फटकार लगाई। साथ ही शासन स्तर के क्रॉस चेकिंग में मामलों का निस्तारण न होने पर संबंधित अफसर के खिलाफ डीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को तुलसीपुर तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायत को सभी अफसर गंभीरता से लें और समय से मामलों का निस्तारण कराएं। सदर ब्लॉक की ढोढरी गांव निवासिनी राजपति देवी ने राजस्व निरीक्षक चकबंदी द्वारा गलत वरासत करने की शिकायत की।
विज्ञापन


डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारी को वरासत ठीक कराने और दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला स्तरीय तहसील दिवस में कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से डीएम ने तत्काल 12 मामलों का निस्तारण कराया। चार वरासत के मामलों का निस्तारण कराकर फरियादियों को नकल उपलब्ध कराई गई। गैसड़ी ब्लॉक के हरखड़ी गांव की ग्राम प्रधान अर्चना ने तहसील दिवस में डीएम से एमडीएम खाद्यान्न न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम तुुलसीपुर केशवनाथ गुप्ता व बीईओ गैसड़ी जेबी चौधरी को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। हरखड़ी प्रधान ने नेपाली नागरिक को दिया गया पट्टा प्रशासन द्वारा निरस्त करने के बावजूद ग्रामसभा के खाते में दर्ज न करने की शिकायत की।


इस पर डीएम ने तत्काल दर्ज करने का निर्देश दिया। डीएम ने एसपी वीडी शुक्ल से वार्ता करके सभी थानाध्यक्षों को मामलों के निस्तारण में राजस्व कर्मियों का सहयोग करने का निर्देश दिया। सीडीओ रामाश्रय, डीएफओ एसएस श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. यूके वर्मा, डीडीओ शिवकुमार सिंह, पीडी वीरेंद्र कुमार यादव, सीवीओ डॉ. यूएल गुप्ता, डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह, डीएसओ बीके मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को डीएम ने फरियादियों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed