फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Basic school,fraud admission

बच्चों का खाना हड़पने में प्रधानाध्यापक नपे

Sat, 20 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Basic school,fraud admission
गोंडा। इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय, बिरमापुर में गांव के ही एक मदरसा में पढ़ रहे छात्रों का नामांकन दर्शा कर मिडडे मील के बजट को हड़पने का खुलासा हुआ। शनिवार को बीएसए अखिलेश प्रताप सिह ने प्रावि. बिरमापुर के प्रधानाध्यापक आलमगीर को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच के लिए टीम बनाई है। हलधरमऊ के बीईओ रियाज अहमद और पंडरीकृपाल के बीईओ अजय कुुमार त्रिपाठी जांच करेंगे। वहीं बढ़ौली के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को स्वतंत्रता दिवस पर बाहरी लोगों द्वारा अश्लील गाने पर डांस के मामले में निलंबित कर दिया है। उधर, जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है कि एमडीएम में किसी तरह की गड़बड़ी न करें, हर स्कूल पर नजर है।
विज्ञापन

इटियाथोक के बिरमापुर गांव में प्राइमरी स्कूल के साथ ही गांव में मदरसा भी चल रहा है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने मदरसा के शिक्षकों से सांठगांठ करके वहां के छात्रों के नाम अपने स्कूल में दर्ज कर लिया। यह एमडीएम में मिलने वाले राशन और कन्वर्जन कास्ट को हड़पने की साजिश थी। स्कूल में हो रहे इस खेल की जानकारी विभाग को हुई। 16 अगस्त को जांच खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुुमार त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

छात्रों के फर्जी एडमिशन दिखा हड़पा मिडडे मील का बजट
उन्होंने एमडीएम पंजिका की जांच की तो पता चला कि वास्तविक छात्रों की संख्या से अधिक छात्रों की संख्या दर्ज की गई है। प्रधानाध्यापक ने गुमराह करने का प्रयास किया कि एमडीएम खाने के बाद छात्र जा चुके हैं। बीईओ ने नामांकित छात्रों की छानबीन शुरू किया। इससे वह सकते में आ गए कि आखिर यह बच्चे कौन हैं। पता चला कि पास के ही एक मदरसे के छात्र हैं जो प्राइमरी स्कूल में पढ़ते ही नहीं हैं। बस इनका नाम दर्ज कर रखा है। जिससे एमडीएम का बजट निकाला जा सके। इसकी रिपोर्ट उन्होंने बीएसए को दी। इसके बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बाहरी लोगों ने अश्लील गाने पर किया था डांस
बभनजोत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बढौलीपुर में स्वतंत्रता दिवस पर मर्यादा का उल्लंघन किया गया। यहां पर छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाहरी लोगों ने अश्लील गाने पर डांस किया। इसकी जानकारी जब बीएसए को हुई तो उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की मर्यादा का उल्लंघन का दोषी प्रधानाध्यापक गुलाम हुसैन को माना। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। उनका कहना है कि बाहरी लोगों से डांस कराने और अश्लील गाना बजाने से स्कूल का वातावरण प्रभावित हुआ है। यह गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच छपिया के खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को सौंपी है। बीएसए ने कहा कि कार्यक्रम की फोटो और वीडियो की जांच कराई जा रही है। इस कार्यक्रम से गलत संदेश गया है। इसमें और कठोर कार्रवाई की जा रही है।

परिषदीय स्कूलों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दो मामले सामने आए थे, जिसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की गई है। दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है। मामलों की जांच कराई जा रही है। अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed