फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bar Association

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Thu, 24 Mar 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bar Association
फोटो-13-गोंडा के मनकापुर तहसील में शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। -स? - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। तहसील परिसर में गुरुवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य बार काउंसिल उत्तर प्रदेश जय नरायन पांडेय और विशिष्ट अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन हर्ष आनंद व एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती रहे।
विज्ञापन

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य जय नरायन पांडेय ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें अध्यक्ष राम शंकर मिश्र उर्फ कंचन, महामंत्री एहतियाज मोहम्मद सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष कृष्णकांत ओझा, संयुक्त मंत्री प्रशासन रत्नसेन सिंह, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार पांडेय, कमलेश पति त्रिपाठी, संजय गुप्ता, कनिष्ठ कार्य कारिणी सदस्य अखिलेश कुमार यादव, रवि श्रीवास्तव ने पद एवं गीपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, जिला महामंत्री रितेश यादव, माधवराज शुक्ला, बिंदेशरी प्रसाद दूबे, आलोक पांडेय, कैलाश नाथ पांडेय, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीके पाठक ने किया। इस मौके पर उमाकांत शुक्ल, लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष स्नेहलता, संगीता गौड़, शालू निषाद, पीएस पांडेय, श्रवण कुमार शुक्ल, श्यामलाल शुक्ल, केदारनाथ मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव, विनय कुमार शुक्ल, चंद्र प्रताप वर्मा, आरडीआर पांडेय, पंकज पाठक, तवंगर हुसैन, दिनेश कुमार पांडेय, भानु प्रताप मिश्र, विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed