फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bank workers strike affected 50 million turnover

बैंक कर्मियों की हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 28 Feb 2017 11:05 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 28 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
 Bank workers strike affected 50 million turnover
बैंक हड़ताल
 यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सभी बैंक के अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों की तालाबंदी हड़ताल से जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को बैंक पहुंचकर सुबह बैंक के गेट पर तालाबंदी कर अपनी मांगों व कुछ पुरानी बैंकिंग नीतियों में संशोधन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।       
विज्ञापन

नगर के इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय पर यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना दिया। एसोसिएशन प्रांतीय उपाध्यक्ष रमन यादव, अध्यक्ष अभय रंजन कुमार, मण्डल सचिव तरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार के कुछ बैंकिंग नीतियों का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान राकेश सिन्हा, शंभू प्रसाद अग्रवाल, सौरभ तिवारी, संजीत, नैना देवी, विष्णु प्रसाद, राजीव श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसी तरह से सर्व यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन की ओर से मंडलीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार बाल्यान व मंत्री कन्हैया लाल सर्वेश कुमार तिवारी,जय राम सुमन,ओपी तिवारी,अमर सिंह,शैलेन्द्र बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, शकील अहमद खान आदि अधिकारियों की अगुवाई में जनार्दन सिहं, विवेक कुमार, अभिेषेक गुप्ता आदि तमाम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

पंजाब नेशनल बैंक एसोसिएशन की ओर से बस स्टाप स्थित मुख्य शाखा पर संघ के मंत्री रजत कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। वहीं इस बावत एलडीएम एके पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को बैंक अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। बैंकों में हड़ताल से करीब 50 करोड़ से अधिक के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है।        
     
चार दिन की लगातार बैंकों में अवकाश की बंदी के बाद मंगलवार को बैंकों में हड़ताल होने से बैंकिंग कार्य न होने से ग्राहकों को लेनदेन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों व छोटे बचत खाताधारकों को उठानी पड़ी। बैंकों में हड़ताल से कारोबारियों के चेक,ड्रॉफ्ट आदि का भुगतान नही हो सका।

इससे उन्हें कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा। कारोबारी अपने कारोबारी लेनदारों का भुगतान नही कर सके। कपड़ा व्यापारी संतोष कुमार व गल्ला व्यापारी प्रेम कुमार का कहना है कि बैंक में हड़ताल होने से उन्हें काफी नुकसान उठान पड़ा।

इसी तरह से छोटे खाताधारकों को छोटी छोटी रकम निकालने के लिए दिक्कत हुई। हड़ताल की जानकारी न होने से बैंक से मायूस लौटे राम कुमार ने बताया कि कई दिन से बैंक में छुट्टी होने से वह पैसा नही निकाल पाये थे। जेब में खर्चा नही बचा है आज हड़ताल से काफी दिक्कत हो गई है। बैंक में पैसा निकालने आयी मीरा देवी का कहना था कि कई दिन से बैंक में छुट्टी होने से पैसा नही निकाल पायी थी।


आज बैंक आज आयी तो देखा हड़ताल है। घर के जरूरी सामान की खरीदारी के लिए पैसे नही हैं। इसी तरह से बैंकों के  हड़ताल की जानकारी न होने पर लोगों को बैंकों के चक्कर काटने पड़े।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed