{"_id":"696e6fbaadcb2eb781044812","slug":"bank-scam-widens-259-accounts-found-suspicious-gonda-news-c-100-1-gon1001-150632-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बैंक घोटाले का बढ़ा दायरा, 259 खाते मिले संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बैंक घोटाले का बढ़ा दायरा, 259 खाते मिले संदिग्ध
Mon, 19 Jan 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। यूपी कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में घोटाले का दायरा बढ़ता जा रहा है। 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में ऑडिट टीम ने महज 205 खातों में गड़बड़ी की बात कही थी, पुलिस की जांच अब तक 259 खाते संदिग्ध मिले हैं। ऐसे में घोटाले की रकम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अब इन संदिग्ध खातों के धारकों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बैंक से खातों का विवरण जुटाया गया है।
बैंक घोटाले के मामले में 12 जनवरी को नगर कोतवाली में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी व निलंबित पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल को गिरफ्तार किया था। घोटाले में शामिल निलंबित पूर्व शाखा प्रबंधक अजय कुमार निवासी पंचवटी नरही लखनऊ, सुशील कुमार गौतम निवासी निरालानगर लखनऊ, अयाेध्या के बारून बाजार निवासी निलंबित पूर्व सहायक कैशियर पवन कुमार, कृष्णानगर काॅलोनी निवासी सुमित्रा पाल, संजना सिंह, राज प्रताप सिंह व जय प्रताप सिंह भी शामिल हैं। अन्य आराेपी गोंडा के ही हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तीन टीमों को लगाया है।
यूपी कोऑपरेटिव बैंक के घोटाले की तफ्तीश में परत-दर-परत आरोपियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है। ऑडिट के बाद घोटाला सामने आया है। इसलिए मामले की पेचीदगी को देखते हुए विवेचक ने लखनऊ की ऑडिट टीम के सदस्यों को नोटिस भेजकर बयान के लिए तलब किया है।